Breaking News: बदल गया इस राज्य का सीएम, जानिए नये मुख्यमंत्री के बारे में… ddnewsportal.com


Breaking News: बदल गया इस राज्य का सीएम, जानिए नये मुख्यमंत्री के बारे में…

कुछ दिनों पहले राजनैतिक घटनाक्रम हिमाचल प्रदेश में घटित हुआ और सीएम पड़ोसी राज्य का बदल गया। तभी तो कहते हैं कि राजनीति में सब संभव है। गत दिनों हिमाचल प्रदेश में जिस प्रकार का सियासी घटनाक्रम हुआ उससे लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार खतरे में है। फिलहाल हिमाचल कांग्रेस की सरकार तो बच गई और सीएम भी सुखविंदर सिंह सुक्खू ही बने हुए है,

लेकिन इस बीच ताजा घटनाक्रम पड़ोस के राज्य हरियाणा में घटित हो गया। यहां भाजपा की सरकार का सीएम ही बदल दिया गया। अब नायब सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। सूत्रों के मुताबिक, नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया सीएम चुन लिया गया है। 

■ जानिए नायब सिंह सैनी के बारे में-

नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वे साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी। 
2014 में सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2016 में वे हरियाणा सरकार में मंत्री पद पर रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। कुछ समय पहले ही उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।

हुआ क्या…

दरअसल, लोकसभा चुनाव की दहलीज पर हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को एक बड़ी हलचल देखने को मिली। प्रदेश में 2019 से चल रहा भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, भाजपा ने विधायक मंडल की बैठक भी बुला ली। जजपा के विधायकों में बड़ी टूट संभावित है। प्रदेश की राजनीति के जानकारों का कहना है कि भाजपा और जजपा के बीच गत वर्ष से ही तनातनी चल रही थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जजपा को दो टूक शब्दों में कह दिया था कि वह सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बीच बैठक के बाद खबर आई कि नायब सैनी हरियाणा के नये सीएम होंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *