Eid Ul Fitr 2025 Eid Mubarak namaz Recited mosque Dehradun Uttarakhand News Watch Photos – Amar Ujala Hindi News Live


loader


आज सोमवार 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के अवसर पर राजधानी देहरादून के चकराता रोड और क्लेमेनटाउन स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। ईद  सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का जश्न है।

ईद के पर्व पर दून में आज  रूट डायवर्ट किया गया है। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। प्लान सुबह छह बजे से दस बजे तक लागू रहेगा। साथ ही कई जगह बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं।

पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष और नायब सुन्नी शहर काजी पीर सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने मुसलमानों से सादगी के साथ ईद मनाएं की अपील की थी। उन्होंने फिजूलखर्ची से बचने की भी सलाह दी।




Trending Videos

Eid ul fitr 2025 eid mubarak namaz recited Mosque Dehradun Uttarakhand News Watch Photos

2 of 5

हरिद्वार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


ईद के पर्व पर दून में सोमवार को रूट डायवर्ट रहेगा। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है।


Eid ul fitr 2025 eid mubarak namaz recited Mosque Dehradun Uttarakhand News Watch Photos

3 of 5

हरिद्वार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


ये प्लान सुबह छह बजे से दस बजे तक लागू रहेगा। साथ ही कई जगह बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। 


Eid ul fitr 2025 eid mubarak namaz recited Mosque Dehradun Uttarakhand News Watch Photos

4 of 5

देहरादून में ईद
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


ये रहेगा रूट

– घंटाघर से बिंदाल जाने वाले वाहनों को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– दर्शनलाल और तहसील से बिंदाल क्षेत्र जाने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से कैंट मार्ग से भेजा जाएगा।

– राजपुर रोड से बिंदाल की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।

– बल्लूपुर, किशननगर चौक से घंटाघर लाने वाले वाहनों को कैंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें…Dehradun: कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े कई लोग, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री

– राजपुर क्षेत्र से बिंदाल क्षेत्र जाने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से कैंट मार्ग से भेजा जाएगा।

– प्रकाशनगर ईदगाह में नमाज के लिए जाने वाले लोगो को घंटाघर से बिंदाल की ओर भेजा जाएगा।


Eid ul fitr 2025 eid mubarak namaz recited Mosque Dehradun Uttarakhand News Watch Photos

5 of 5

ईद
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


यहां रहेंगे बैरियर

– घंटाघर, बिंदाल, यमुना काॅलोनी, अग्रवाल बेकरी, धर्मपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, चंद्रबनी चौक।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *