Haryana Election News: हिमाचल के बाद हरियाणा में सजी कांग्रेस की झूठ की दुकान: बलदेव तोमर ddnewsportal.com


Haryana Election News: हिमाचल के बाद हरियाणा में सजी कांग्रेस की झूठ की दुकान: बलदेव तोमर

हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश से भी दोनो पार्टियों के नेता पंहुचे हुए हैं। इसी कड़ी में पाँवटा साहिब के साथ लगती हरियाणा की जगाधरी सीट पर हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता बलदेव तोमर भी प्रचार में जुटे हुए है। इस दौरान हरियाणा के जगाधरी सीट से प्रत्याशी चौधरी कँवर पाल के पक्ष में प्रचार करते हुए हिमाचल से भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम की नींव पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को ठगा और अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में अपनी झूठ की दुकान खोल कर बैठ  गए है। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल का चुनाव था तब भी इन्होंने यही कहा था कि महिलाओं को 1500 रुपये देंगे। आज हरियाणा में उन्ही महिलाओं को 2000  रूपये में ठग रहे हैं । क्या कांग्रेस की नजर में महिलाओं की वोट की कीमत 1500 रूपये और 2000 रुपए हैं, लेकिन आज हिमाचल में हालात क्या है। यह लोगों की तनख्वाह तक नहीं दे पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो हिमाचल की तर्ज पर सात गारंटिया कांग्रेस ने दी है वे हिमाचल का ही कॉपी पेस्ट है। ज़ब इन गारंटियों से कांग्रेस हिमाचल में मुकर गई तो हरियाणा में क्यों कर पूरा करेगी, यह सोचने का विषय है। उन्होंने कहा कि समाजिक पेंशन और OPS देने के नाम पर आज हिमाचल में आर्थिक संकट जैसी सफाई दे कर वेतन भोगी व पेंशन भोगी लोगों को समय से उनके हक नहीं दे पा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में 25 लाख का लाभ देने वाली कांग्रेस जयराम सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बेहतरीन योजनाओं जिसमें 5 लाख तक लोग इलाज करवाना सकते थे को बंद कर दिया गया है, अभी तक अस्पतालों को 300करोड़ से अधिक की राशि सरकार नहीं दे पाई, जिससे ये योजना भी हिमाचल में दम तोड़ चुकी है। इसे में वो कांग्रेस पार्टी जो 5लाख का लाभ हिमाचल में नहीं दे पाई वो हरियाणा में 25लाख का स्वास्थ्य बीमा देगी ये महज एक जुमला है।
तोमर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल के समान ही हरियाणा में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात करती है परन्तु हिमाचल में जो 125 यूनिट भी भाजपा की सरकार देती आयी है उसे भी बंद कर दिया गया। रोजगार की गारंटी की हवा तो उस समय ही निकल गई ज़ब मुख्यमंत्री सुक्खू ने चलते सदन में विधानसभा के अंदर कह दिया कि इस तरह कि कोई गारंटी कांग्रेस ने दी न उनके मेनिफेस्टो में है। परंतु सदन में मुख्यमंत्री की किरकीरी उस समय हुई ज़ब खुद विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनका मेनिफेस्टो पढ़ा गया।

तोमर ने कहा कि कांग्रेस ठगों का ऐसा झुंड है जो अपने लाभ के लिए मुफ्त, मुफ्त के बोर्ड से अपनी दुकानदारी सजा कर बैठें है। ज़ब हिमाचल में इसका लाभ मिल गया तो पलट कर कहा गया कि भाजपा ने फ्रीबीज के सहारे चुनाव लड़ा, परंतु मुख्यमंत्री जी, फ्रीबीज उसे कहा जाता है जिसे पहले हिमाचल में बांटा  गया और अब हरियाणा में कांग्रेस पार्टी द्वारा बांटा जा रहा है। उन्होंने हरियाणा कि जनता से आह्वान किया कि हिमाचल की जनता आज  कांग्रेस को चुनने के अपने निर्णय पर पछतावा कर रही है, इसलिए हरियाणा में यह स्थिति न हो तो कांग्रेस के इस दोगले चेहरे पर विश्वास न कर इनकी गारंटीयां हिमाचल में कितनी पूरी हुई इस पर अवश्य विचार करें। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *