{“_id”:”67fa74c42e28c46eb80918dc”,”slug”:”kanpur-drum-warehouse-wall-collapsed-in-strong-storm-five-people-buried-old-man-dies-2025-04-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: तेज आंधी में ढही ड्रम गोदाम की दीवार, पांच लोग दबे, बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद मची चीख-पुकार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:43 PM IST
Kanpur News: तेज आंधी में ड्रम गोदाम की दीवार ढह गई। हादसा कलक्टरगंज थानाक्षेत्र के कोपरगंज इलाके में हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
ढही ड्रम गोदाम की दीवार – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के कारण ड्रम गोदाम की जर्जर दीवार दो झोपड़ियों पर भरभराकर गिर गई। हादसे में झोपड़ी में सो रहे छह लोग मलबे के नीचे दब गए। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से निकालकर हैलट पहुंचाया जहां एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
कोपरगंज मड़इया निवासी कविता बारादेवी में सब्जी बेचने का काम करती है। वह ड्रम गोदाम की दीवार से सटी झोपड़ी में दो बेटों प्रिंस, हरिओम व बेटी प्रियंका के साथ रहती हैं। पति प्रदीप का पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। बताया कि उनके ठीक बगल में 78 वर्षीय शांति अपने पति अर्जुन (80) के साथ रहती थीं। बताया कि शुक्रवार देर रात 12:30 बजे वह लोग अपनी-अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान ड्रम के गोदाम की जर्जर दीवार तेज आंधी के कारण उन दोनों की झोपड़ी पर गिर गई। उन लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े। इस बीच सूचना पाकर कलक्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हैलट पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल प्रिंस, हरिओम, प्रियंका और शांति का इलाज चल रहा है।