Principal Got Angry And Said Fire Him From The Job The Employee Fainted In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live – आप की जगह मुंह से निकला तुम:बरेली कॉलेज के प्राचार्य भड़के, बोले
Principal Got Angry And Said Fire Him From The Job The Employee Fainted In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live – आप की जगह मुंह से निकला तुम:बरेली कॉलेज के प्राचार्य भड़के, बोले
निजी एजेंसी के जरिये कर्मचारी रखने को लेकर बरेली कॉलेज के प्राचार्य और कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। इस दौरान एक कर्मचारी ने प्राचार्य से आप की जगह तुम कहकर बात की। इस पर प्राचार्य खफा हो गए। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी को नौकरी से निकालने तक की धमकी दे दी। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि नौकरी से निकाले जाने की बात सुनकर कर्मचारी बेहोश हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
Trending Videos
बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को सफाई व बागवानी के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। इसको लेकर अस्थायी कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, सचिव सुनील कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय से मिले। उन्होंने इसके बारे में चर्चा की, लेकिन इस दौरान प्राचार्य और कर्मचारियों में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ी गई कि कर्मचारी दोदराम ने प्राचार्य से आप की जगह तुम करके बात करनी शुरू कर दी। इस पर प्राचार्य भड़क गए।
उन्होंने कहा कि कौन है यह कर्मचारी, इसका नाम नोट करो और लेटर बनाओ। इसको नौकरी से निकलता हूं। इसके बाद सभी कर्मचारियों को अपने कक्ष से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कर्मचारी दोदराम बेहोश हो गए। कर्मचारियों ने आनन-फानन में दोदराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत अब ठीक है।